HomeTrendingडंपर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, बस कंडक्टर की मौत

डंपर ने खड़ी बस में मारी टक्कर, बस कंडक्टर की मौत

-

 रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हुआ हादसा, हादसे के वक्त बस में बैठ रही थी सवारी, चालक फरार


अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में एक निजी बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना कुमारगंज थाना क्षेत्र के रमेशनगर बड़ी नहर के पास सुबह करीब सात बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर से अयोध्या जा रही एक निजी यात्री बस (यूपी 45 टी 5214) रमेशनगर बड़ी नहर के पास सवारियां बैठाने के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का शीशा साफ कर रहे कंडक्टर संतोष गुप्ता (42) पुत्र साहब शरण गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई। संतोष गुप्ता सुल्तानपुर जनपद के हलियापुर थाना क्षेत्र स्थित जराई कला गांव के निवासी थे।

इस हादसे में बस में सवार 17 वर्षीय प्रज्ञा सिंह पुत्री रमेश सिंह, निवासी ककरहवा, थाना हलियापुर भी घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में भर्ती कराया गया है। इसके अतिरिक्त, धमथुआ मुगलन गांव निवासी महेश पासी (42) भी घायल हुए हैं, जो अपना उपचार अन्यत्र करा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने संतोष गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल ने भी मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया जा रहा है।

हादसे के बाद डंपर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने सूचना देने के बावजूद पुलिस और राहत टीम के देर से पहुंचने की शिकायत की है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts