HomeTrendingसड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव

-

पैर घुटने से मुड़े जमीन पर टिके थे, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा


जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जगम्मनपुर-बेनीपुरा मार्ग पर हुई इस घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की।

गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बेनीपुरा गांव के पास खेतों में गए लोगों ने एक आम के पेड़ से शव लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत रामपुरा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान बेनीपुरा (उदोतपुरा) निवासी संजू उर्फ लल्लू (22) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना स्थल की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जिस आम के पेड़ की शाखा से शव लटका मिला, वह जमीन से लगभग साढ़े पांच फीट की ऊंचाई पर है, जो मृतक की लंबाई के बराबर बताई जा रही है। इसके अलावा, शव फंदे पर लटका होने के बावजूद उसके घुटने जमीन से सटे हुए पाए गए। इन परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि संजू अविवाहित था। वह अपने बड़े भाइयों रनसिंह और फूल सिंह से अलग रहता था। संजू पानी-पूड़ी बेचने और शादी-विवाह समारोहों में खाना बनाने का काम करता था।

रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts