HomeTrendingगंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, महिला की मौत

गंगा एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, महिला की मौत

-

बस चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल


हरदोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में अमेठी की एक महिला की मृत्यु हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 289 पर चालक को नींद की झपकी आने के कारण एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

बस में करीव 50 सवारियां बैठीं थीं। हादसे के तुरंत बाद आसपास रहने वाले लोग मौके पर आ गए। सभी लोगों ने तत्काल बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (उऌउ) सवायजपुर भेजा गया, जहां डॉक्टर ने रानीगंज बाजार, अमेठी निवासी 32 वर्षीय सहर (पत्नी नासिर) को मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि बस अमेठी के शंकरगंज से दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी।

इस दुर्घटना में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें रायबरेली के ग्राम प्रतापपुर निवासी 32 वर्षीय जयेन्द्र (पुत्र भारत सिंह), अमेठी के रानीगंज बाजार निवासी 45 वर्षीय आसमा बानो (पत्नी स्व. मो. नाजिम) और 35 वर्षीय मो. नासिर (पुत्र मो. नाजिम) शामिल हैं।

सभी घायलों का उपचार जारी है। हरपालपुर सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को रास्ते से हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात व्यवस्था को सामान्य कर दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts