HomeTrendingदुष्कर्म आरोपी मौलाना से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी मौलाना से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

-

किशोरी से किया था दुष्कर्म, पैर में गोली मारकर पकड़ा गया, तमंचा भी बरामद


फिरोजाबाद। रामगढ़ थाना पुलिस ने एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में वांछित अभियुक्त मौलाना जाकिर हाफिज को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी है और उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।

एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यह घटना 7 जून, 2026 को दोपहर करीब 1 बजे की है। पीड़िता मस्जिद में लगे वाटर कूलर से पानी भरने गई थी। आरोप है कि मस्जिद में मौजूद जाकिर हाफिज ने उसे अकेला पाकर जबरन पकड़ लिया। उसने पीड़िता का मुंह दबाकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद से ही रामगढ़ पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने एसपी सिटी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में दो पुलिस टीमों का गठन किया था।

रामगढ़ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जाकिर हाफिज कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को अपनी ओर आता देख अभियुक्त जाकिर हाफिज ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

जाकिर हाफिज रामगढ़ थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मुकदमे में वांछित था। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त की पहचान जाकिर हाफिज पुत्र बाबू खां, निवासी दीदामई नूरनगर, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts