HomeTrendingआंधी में दीवार गिरने से किसान की मौत

आंधी में दीवार गिरने से किसान की मौत

-

पत्नी-बेटी गंभीर घायल, रसूलपुर में भी दीवार गिरने से तीन लोग जख्मी


फिरोजाबाद। मंगलवार रात आई तेज आंधी ने कई परिवारों को प्रभावित किया। थाना नारखी क्षेत्र के नगला सेमरिया गांव में एक निमार्णाधीन मकान की दीवार और लोहे का गेट गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में भी दीवार गिरने से तीन अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नगला सेमरिया निवासी 55 वर्षीय कालीचरण पुत्र भगवान सिंह मंगलवार रात अपने घर के पास मौजूद थे। तेज आंधी के कारण निमार्णाधीन मकान की दीवार और भारी लोहे का गेट अचानक गिर गया। कालीचरण मलबे के नीचे दब गए। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कालीचरण की पत्नी रेनू और बेटी करिश्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

उधर, थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबाद में भी आंधी के दौरान एक दीवार गिर गई, जिससे तीन अन्य लोग घायल हो गए। इन घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक कालीचरण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा तेज आंधी के कारण हुआ है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts