Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में फिर से 41 डिग्री पार पहुंचा तापमान

मेरठ में फिर से 41 डिग्री पार पहुंचा तापमान

-

शांत हवाओं ने बढ़ाई उमस और तपिश, अभी नहीं राहत के आसार


शारदा रिपोर्टर मेरठ। जून के दूसरे हफ्ते में ही भीषण गर्मी ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मंगलवार को सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। बीते दिन भी तेज धूप, बढ़ती उमस और शांत हवाओं के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हालात ऐसे रहे कि सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल दिखाई दी। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों और दफ्तरों में ही रहने को मजबूर रहे।

कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। आसमान साफ रहने और सूर्य की तेज किरणों के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवाओं की गति बेहद कम होने से वातावरण में उमस बढ़ रही है, जिससे लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी के साथ-साथ शहर की हवा की गुणवत्ता भी खराब बनी हुई है। विभिन्न क्षेत्रों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (अदक) का स्तर स्वास्थ्य के लिए चिंता बढ़ाने वाला रहा। विशेषज्ञों के अनुसार अदक का स्तर 200 से ऊपर होने पर संवेदनशील लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

लगातार बढ़ रही गर्मी और खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें।
अगले कुछ दिन और चुनौतीपूर्ण

मौसम विभाग और विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं। यदि तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts