HomeTrendingनेहरु का रिकार्ड तोड़ने पर पीएम मोदी को दी बधाई

नेहरु का रिकार्ड तोड़ने पर पीएम मोदी को दी बधाई

-

लगातार बारह साल तक पीएम बनेए देवगोड़ा ने दी बधाई


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। बतौर पीएम उन्होंने 12 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने लंबे समय तक पीएम पद पर बने रहने के पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसके साथ ही वो देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। पीएम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष तमाम दिग्गज नेता उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना कर रहे हैं। इसकी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी इसलिए इतने सफल हैं क्योंकि वो सोच-समझकर फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा में कभी कोई समझौता नहीं किया।

एचडी देवगौड़ा ने एक न्यूज पेपर में आर्टिकल लिखा है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देवगौड़ा ने कहा कि इससे भी अहम बात ये है कि पीएम की ये उपलब्धि इस बात का बड़ा सबूत है कि भारत में लोकतंत्र न सिर्फ बचा रहा, बल्कि फला-फूला भी। पूर्व पीएम ने कहा कि 1947 में कई प्रतिभाशाली और समर्पित लोगों के बीच से जवाहरलाल नेहरू को देश का पहला प्रधानमंत्री चुना गया था यह सब बहुत ही खास हालात में हुआ था। उन्होंने कहा कि असल में जनता पर गांधीजी के नैतिक प्रभाव की वजह से ही यह नियुक्ति संभव हो पाई थी। इसके बाद 1952 के पहले आम चुनाव में नेहरू के साथ गांधीजी का आशीर्वाद और आजादी की लड़ाई का गौरवशाली प्रभाव दोनों ही शामिल थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts