HomeEducation News500 से अधिक छात्रों और 250 शिक्षको को मिला ताराचंद शास्त्री अकादमिक...

500 से अधिक छात्रों और 250 शिक्षको को मिला ताराचंद शास्त्री अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 500 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं तथा 250 शिक्षक/ शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया गया। विद्यालय समूह की विभिन्न शाखाओं के कक्षा X के 100 विद्यार्थियों ने तथा कक्षा XII के 150 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के संस्थापक ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पण के साथ हुआ।

 

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लक्ष्मीकांत वाजपेई , राज्यसभा सांसद तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल राकेश शर्मा रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप की सह संस्थापिका कुसुम शास्त्री, प्रबंध निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री उपस्थित रहे।

इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में इरमिश अंसारी (98.2%) मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर, त्रिशा त्यागी (97%) मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, मयंक
झा (95.2%) समसारा द वर्ल्ड अकैडमी ग्रेटर नोएडा, कार्तिक कुमार (96.6%) मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यास पुरी तथा कार्तिक शर्मा (95.4%) मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग प्रमुख रहे। कक्षा X के मेधावी विद्यार्थियों में नंदिनी यादव (98.6%) मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल शास्त्री नगर, हर्षिता भट्ट (97.2%) मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स, अंशु यादव (97.2%) मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग, अनन्या पीलवान (93.8%) समसारा द वर्ल्ड अकेडमी ग्रेटर नोएडा, नम्रा चौहान (94.6%) मेरठ पब्लिक स्कूल वेदव्यास पुरी ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।

 

 

विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सशक्त नींव है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनके कठिन परिश्रम, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

जिला टॉपर इरमिश अंसारी (98.2%) तथा दूसरी जिला टॉपर कॉमर्स वर्ग की मनस्वी (97.6%) को विद्यालय प्रबंधन की ओर से 51,000 का चेक भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय देते हुए शिक्षक और शिक्षिकाओं को भी धनराशि भेंट की गई।

 

 

कार्यक्रम में कर्नल ज्ञान सिंह तोमर (डायरेक्टर एकेडमिक्स एंड सिस्टम) सपना आहूजा, सिटी कोऑर्डिनेटर (सीबीएसई), मधु सिरोही (मेंबर गवर्निंग काउंसिल), डिंपल सिंह (कंट्रोलर एग्जाम्स), हेड एडमिन कर्नल अत्री भी उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts