Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: किला मार्ग पर बन रहा चार लेन का 15 मीटर चौड़ा...

मेरठ: किला मार्ग पर बन रहा चार लेन का 15 मीटर चौड़ा पुल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जेल चुंगी से भावनपुर तक किला रोड पर चौड़ीकरण से पहले बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल के पास पुल का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके चलते पुल के दोनों तरफ रोड क्लोज्ड, ट्रैफिक डायवर्जन व ट्रैफिक बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही को बंद किया हुआ है। किला रोड से आने-जाने वाले वाहनों को प्रतिदिन बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

यातायात को गंगानगर एक्सटेंशन के रास्ते साकेत चौराहे होते हुए डायवर्ट किया गया है। पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड करा रहा है। इसकी लागत 3.29 करोड़ है। इसमें हाई बीम पाइप डालकर रेनफोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) के कन्वर्ट बाक्स बनाए जाएंगे। पुल को चार लेन के अनुसार 15 मीटर की चौड़ाई तक तैयार किया जाएगा। अलीगढ़ की कंपनी मानसंस यह निर्माण कार्य करा रही है। पुल के निर्माण में लगभग तीन माह का समय लगेगा।

लेकिन दो पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर एक जून के बाद वैकल्पिक मार्ग के रूप में डायवर्जन रूट चालू कर दिया जाएगा। इस पुल के चौड़ीकरण से किला रोड को यातायात के अत्यधिक दबाव से मुक्ति मिलेगी।

वर्तमान में झेल रहे मुसीबत

किला रोड़ से वर्तमान में बड़ी संख्या में बसों के साथ ही निजी दोपहिया और चौपहिया वाहनों से लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में इस मार्ग पर वर्तमान में प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुल निर्माण का काम शुरू होने के कारण अब इन वाहनों को बीएनजी के सामने से इनर रिंग रोड़ से होकर मवाना रोड़ से साकेत चौराहा की तरफ से शहर में प्रवेश दिया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts