HomeCRIME NEWSमेरठ: श्मशान घाट में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में...

मेरठ: श्मशान घाट में मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

-

– मोबाइल से गायब था सिम, नजदीक पड़े शराब के पव्वों से बढ़ा मौत का रहस्य।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर क्षेत्र में श्मशान घाट के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले मोबाइल से सिम गायब थी, जबकि आसपास शराब के खाली पव्वे पड़े मिले। परतापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह श्मशान घाट के अंदर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास पड़ा मोबाइल और उसमें से गायब सिम ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। वहीं घटनास्थल के आसपास देसी शराब के खाली पव्वे मिलने से कई तरह की चचार्एं शुरू हो गई हैं।

 

 

घटना पूठ खास मार्ग स्थित श्मशान घाट की है। सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट के अंदर एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल सहायता सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच में लगी हुई है।

मोबाइल मिला, लेकिन सिम थी गायब: पुलिस को महिला के शव के पास एक मोबाइल फोन पड़ा मिला, लेकिन उसमें से सिम गायब थी। इसके अलावा घटनास्थल के पास देसी शराब के खाली टेट्रा पैक भी पड़े मिले। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल के जरिए महिला की पहचान और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

शरीर पर चोट के निशान नहीं: पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी, हालांकि शरीर पर किसी तरह के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में तंत्र क्रिया को लेकर भी चचार्एं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts