HomeDevelopmentबिजली कटौती पर पीवीवीएनएल के एमडी ने संभाला मोर्चा

बिजली कटौती पर पीवीवीएनएल के एमडी ने संभाला मोर्चा

-

 शहर के बिजलीघरों का किया औचक निरीक्षण, प्रो-एक्टिव कार्यशैली संग काम करने का निर्देश


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बिजली कटौती के शोर के बीच पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। देर रात एमडी अपनी टीम के साथ शहर के कुछ प्रमुख विद्युत उपकेंद्रों का निरीक्षण करने निकल गए। एमडी ने स्पष्ट किया की पीक अवर्स में पूरी सतर्कता बरतें और प्रोएक्टिव कार्यशाली के साथ काम करें।

मेरठ में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। जाग जागकर लोग रातें काट रहे हैं। बिजली आ भी जाती है तो लो वोल्टेज की समस्या सोने नहीं देती। इन शिकायतों के सामने आने के बाद एमडी लगातार अफसरों के पेच कस रहे हैं। शिकायतों और समाधान की हकीकत को जानने के लिए ही देर रात एमडी सड़क पर उतर गए।

एमडी रवीश गुप्ता देर रात स्टाफ अफसर सोनम सिंह के साथ अकेले ही उपकेंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए निकल गए। वह सबसे पहले मंगल पांडेय नगर उपकेंद्र पर पहुंचे और वहां की व्यवस्था को परखा। इसके बाद उन्होंने रंगोली विद्युत उपकेंद्र का भी निरीक्षण किया। उनके पहुंचने की सूचना पर अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद भी पहुंच गए।

एमडी ने दोनों ही उपकेंद्रों पर ट्रांसफार्मर सेटअप देखा। वहां कुछ खामियां मिलीं, जिनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ट्रांसफार्मरों का लोड भी चेक किया। उन्होंने कहा कि पीक आवर्स में पूरी सतर्कता के साथ काम करें। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेकर निस्तारण करें।

एमडी ने कहा कि पीवीवीएनएल के कर्मचारी प्रोएक्टिव कार्यशैली को अपनाते हुए काम करें। 1912 पर आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लें और उसका निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं की फोन कॉल्स का तुरन्त उत्तर दिया जाए। अगर कहीं कोई काम किया जा रहा है तो वीडियो व फोटो के जरिए अपडेट करते रहें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts