Homepolitics newsवाल्मीकि शक्ति दल ने की शहीद मातादीन वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने की...

वाल्मीकि शक्ति दल ने की शहीद मातादीन वाल्मीकि की प्रतिमा लगाने की मांग

-

मेरठ। 1857 की क्रांति के महान हवलदार शहीद मातादीन वाल्मीकि की प्रतिमा शहीद स्मारक में लगाई, सफाई कर्मचारियों की भर्ती स्थायी रूप से करने और ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को वाल्मीकि शक्ति दल के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने बताया कि, उत्तर प्रदेश सरकार सभी वर्गों और गरीब वंचित लोगों के हित में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि, हमें सरकार की कथनी और कार्यशैली में पूर्ण विश्वास है। इसलिए हम राज्य सरकार से यह मांग करते है कि, पिछले काफी समय से सफाई कार्य में चल रही ठेकेदारी प्रथा को समाप्त कर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती की जाये। क्योंकि, अन्य प्रदेशों में भी सफाई कर्मचारी की ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर स्थायी सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि, 1857 में शहीद हुए हवलदार मातादीन वाल्मीकि की प्रतिभा शहीद स्मारक मेरठ में लगवायी जाये, जैसे कि अन्य शहीदों की प्रतिमा मेरठ शहीद स्मारक में लगी हुई है। इसी प्रकार से वाल्मीकि समाज आपसे मांग करता है कि शहीद मातदीन की प्रतिमा लगवायी जाए।ज्ञापन देने वाले राजू रौंदिया, टीसी मनोठिया, राजकुमार सौदे, अमरजीत महरौल, प्रवीण गहलौत, शिल्पी चौहान, सरिता लोहरे, राजा भाई, शिव कुमार नाज, सतीश छजलाना, राजीव कात्तिया आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts