HomeAccident Newsकैंची धाम जा रहे चार दोस्तों की मौत

कैंची धाम जा रहे चार दोस्तों की मौत

-

– सौ की स्पीड में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, तीन की हालत गंभीर।

बाराबंकी। सौ की स्पीड में इनोवा कार चलते ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। इनोवा सवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास हुआ।

 

 

पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान चंदौली के राहुल कुमार (29), गाजीपुर के राहुल सिंह (30), बलिया के सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर के सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। मिजार्पुर के पंकज, चंदन और बलिया निवासी प्रशांत घायल हैं। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

खबर मिली तो परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। लोग यही कहते रहे कि जो युवक सुबह मंदिर में माथा टेकने वाले थे, उनके घरों में अब अंतिम यात्रा की तैयारी हो रही है। मौके के दृश्यों ने मौजूद लोगों को अंदर तक झकझोर दिया। प्रथम दृष्टया झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts