HomeAccident NewsMainpuri Accident: बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 20...

Mainpuri Accident: बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 20 घायल

-

– आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल में हुआ हादसा, बस में 38 यात्री सवार थे।

मैनपुरी। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सैफई स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

 

 

यह हादसा करहल क्षेत्र में माइलस्टोन 86.700 किमी के पास हुआ। महाराजगंज से दिल्ली जा रही सोनौली डिपो की रोडवेज बस ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। बस में कुल 38 सवारियां थीं।

सूचना मिलते ही यूपीडा कर्मी, करहल इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार पांडेय और सीओ अजय सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बस से सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।

एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पीजीआई सैफई में 45 वर्षीय सुनील शर्मा निवासी गांव झकही चक बेलदुहा, थाना मोलनापुर सनीचर, संतकबीर नगर को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को मोर्चरी में रखवाया है।

अन्य सवारियों को दूसरे वाहन में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 20 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts