HomeCRIME NEWSबाबा ने की आठ साल की बच्ची की हत्या, चचेरे दादा समेत...

बाबा ने की आठ साल की बच्ची की हत्या, चचेरे दादा समेत तीन हिरासत में

-

– चाकू से गला रेता, पेट में तीन और सीने में दो वार किए, दादा के घर मिला शव।

प्रयागराज। आठ साल की बच्ची की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ बच्ची का शव उसके घर से करीब 20 मीटर दूर चचेरे दादा के घर भूसे के कमरे में मिला। आरोपी ने उसके पेट पर चाकू से तीन वार, सीने में दो वार किए। बच्ची सोमवार शाम करीब 6 बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। रात करीब 12 बजे बच्ची के बड़े चचेरे भाई ने शव के बारे में घरवालों को जानकारी दी। वहीं छोटा चचेरा भाई घर से फरार है। पुलिस ने चचेरे दादा समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र की है।

 

 

व्योहरा गांव के रहने वाले सुनील कुमार चौधरी राजमिस्त्री हैं। परिवार में पत्नी इंदु देवी और 4 बच्चे हैं। बच्चों में जान्हवी (8), मानवी (6), सुमित (5) और शुभ्यांशु (3) हैं। उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कक्षा 2 की छात्रा है। सोमवार को वह घर के बाहर खेल रही थी। शाम करीब 6 बजे वह अचानक लापता हो गई।

घरवालों ने पूरे गांव में उसे खोजा। मगर उसका पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे बच्ची का चचेरा भाई करन सुनील के घर पहुंचा। उसने बताया कि जान्हवी का शव मेरे घर के अंदर भूसे वाले कमरे में पड़ा है।

जान्हवी की मां इंदू और सुनील मौके पर पहुंचे। देखा कि जान्हवी का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके पेट, सीने में चाकू से वार किया गया था। गर्दन को रेता गया था। बच्ची का शव देखकर इंदू बेहोश होकर गिर पड़ी।

घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना मिलने पर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश कुमार और करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

घरवालों ने बच्ची की हत्या का आरोप चचेरे दादा, दादी और दो चचेरे भाइयों पर लगाया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस करन ने शव के बारे में जानकारी दी, उसका छोटा भाई लापता है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

मां इंदु ने बताया कि पड़ोस के लोगों ने बताया कि मेरी बेटी को उसके चचेरे भाई ने 20 रुपए देने के लिए बुलाया था। वह उसे अपने घर ले गया था। इसके बाद से बच्ची गायब हो गई। वह हमेशा मेरी बेटी को लेकर जाता था। उसे खाना खिलाता था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts