Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: नीट परीक्षा लीक होने के विरोध में किया...

Meerut News In Hindi: नीट परीक्षा लीक होने के विरोध में किया प्रदर्शन

-

– खत्री युवा शक्ति संघ के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नीट परीक्षा लीक होने और इस मामले में कथित अनियमितताओं के विरोध में शनिवार को खत्री युवा शक्ति संघ के दर्जनों सदस्यों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए बताया कि, नीट परीक्षा में सामने आई कथित पेपर लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं को लेकर समाज के लोगों में गहरी चिंता है।

 

 

प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने इस विषय को देश के लाखों छात्रों के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता तथा निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं की गरिमा से जुड़ा अत्यंत गंभीर मामला बताया। जिसके चलते संगठन की ओर से जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भारत सरकार के अध्यक्ष और राज्यपाल उत्तर प्रदेश को ज्ञापन प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि आव जब इस प्रकार की महत्वपूर्ण परीक्षाएं सफलतापूर्वक प्रणाली से आयोजित की जा रही है, तब नीट जैसी संवेदनशील एवं देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा का अब भी पारंपरिक पेपर आधारित प्रणाली पर आयोजित होना चिंता का विषय है। जिसको देखते हुए खत्री युवा शक्ति संघ सरकार से यह मांग करता है कि, नीट प्रकरण की निष्पक्ष, समयबद्ध एवं उचचस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों एवं परीक्षा माफिया के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने यह भी मांग उठाई कि भविष्य में नीट परीक्षा को चरणवद्ध तरीके से पूर्णतः सीबीटी प्रणाली पर आयोजित किया जाए, जिससे पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें।

संगठन ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती एवं ईमानदार छात्रों के साथ अन्याय है और यह भारतीय संविधान में वर्णित समान अक्सर, पारदर्शिता एवं शिक्षा के अधिकार की मूल भावना को प्रभावित करती हैं। लाखों विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, मानसिक संघर्ष एवं परिवारों की आशाएं इस परीक्षा से जुड़ी होती है, इसलिए सरकार एवं संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि परीक्षा प्रणाली में विश्वास बनाए रखा जाए। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने पब्लिक एग्जामिनेशन प्रीवेंशन आफ अनफेयर मींस एक्ट 2024 के तहत सख्त कार्रवाई लागू करने तथा छात्रों एवं अभिभावकों के समक्ष जांच प्रक्रिया से संबंधित पारदर्शी जानकारी प्रस्तुत करने की भी मांग की।

इस अवसर पर समाज सेवी हेमंत चावला, संघ से प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ग्रोवर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के महामंत्री कपिश अरोड़ा, संगठन मंत्री अभिनव अरोड़ा, प्रचार मंत्री, दीपक अरोड़ा, मेरठ जिले के अध्यक्ष रोहित आनंद, प्रभारी जीतू नागपाल, महामंत्री ईश, आहूजा, संदीप आनंद, अखिल ढींगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करण विग, उपाध्यक्ष वेदांत अरोड़ा, मीडिया प्रभारी सनी चड्ढा, वर्जन अरोरा संगठन मंत्री, चिराग वाधवा, कोषाध्यक्ष गौरव अरोड़ा, प्रचार मंत्री उत्कर्ष मल्होत्रा, मंत्री कुणाल अरोड़ा, उपाध्यक्ष जसमीत चड्ढा, संदीप भसीन, मंत्री तरूण पाहवा, उपमंत्री जयदीप चड्ढा, तरूण खुराना सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts