Homeउत्तर प्रदेशMeerutसीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

-

– गुरूग्राम में एमएनसी आॅफिस बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूदी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुग्राम में सेक्टर-51 स्थित आदित्य बिरला कंपनी में सीनियर अकाउंट एक्जिक्यूटिव युवती ने आॅफिस बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। महिला अधिकारी की पहचान 33 वर्षीय युवती की पहचान मेरठ जागृति के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देहरादून की रहने वाली थी और वह कंपनी में 12 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर काम कर रहती थी। घटना की सूचना पाकर सेक्टर-65 थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

 

 

जागृति ने नवंबर 2023 को शास्त्रीनगर मेरठ के रहने वाले सीए अमित सिंघल से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही वह रोजाना गुरुग्राम से मेरठ के बीच सफर कर ड्यूटी करती थी। मृतका के मायके वालों ने पति अमित सिंघल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।

भाई हार्दिक बारी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही जागृति को ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि जागृति का पति अमित उसकी पूरी सैलरी जबरन अपने पास रख लेता था और उसे खर्च के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इसी घरेलू कलह और प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह सुसाइड जैसा कदम उठाया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts