HomeTrendingयूपी में मौसम का कहर: मुख्यमंत्री योगी ने बारिश-बिजली गिरने से हुए...

यूपी में मौसम का कहर: मुख्यमंत्री योगी ने बारिश-बिजली गिरने से हुए नुकसान का लिया संज्ञान

-

– सीएम योगी ने 24 घंटे में मुआवजा देने के दिए निर्देश।

– लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।


 Uttar Pradesh Weather havoc news: यूपी में भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान पर सीएम योगी ने तुरंत संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्यमंत्री योगी ने बारिश-बिजली गिरने से हुए नुकसान का लिया संज्ञान

 

यूपी में बीते दिन अचानक हुई बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। इस जनहानि पर मुख्यमंत्री योगी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा पहुंचा दिया जाए।

सीएम ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलने, उनकी समस्याएं सुनने और हर संभव मदद करने के लिए कहा है।

 

 

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री योगी ने सख्ती से कहा कि इस काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। बारिश और बिजली से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।

ये विभाग तुरंत सर्वे करके नुकसान का पूरा आकलन करेंगे। मकान, फसल, पशु और अन्य संपत्ति को हुए नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। रिपोर्ट मिलते ही मुआवजे की राशि तुरंत वितरित कर दी जाएगी।

बता दें, कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिन भारी बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली से न सिर्फ 89 लोगों की मौत हुई है, बल्कि पशुओं की भी हानि हुई है। साथ ही किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ने इन सभी पहलुओं पर ध्यान देने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम योगी ने कहा, पीड़ितों को राहत पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। कोई भी परिवार मदद के लिए भटके, यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को तुरंत आर्थिक सहायता, पशु हानि पर मुआवजा और फसल नुकसान पर बीमा क्लेम की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है ताकि कोई भी पीड़ित व्यक्ति अकेला महसूस न करे। यह त्वरित कार्रवाई पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। यूपी सरकार की इस संवेदनशील और सख्ती वाली कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

यह खबर भी पढ़िए: 

यूपी में तेज धूल भरी आंधी ने मचाई तबाही, अब तक 6 दर्जन से अधिक की मौत, कई घायल

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts