HomeEducation Newsनीट परीक्षा को लेकर सीएम विजय बोले...

नीट परीक्षा को लेकर सीएम विजय बोले…

-

– 12वीं के अंकों के आधार पर ही मिलना चाहिए दाखिला, विजय ने केंद्र सरकार से किया आग्रह।

– पेपर लीक पर मचे बवाल के बीच सीएम विजय बोले।


चैन्नई। नीट परीक्षा को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। पेपर लीक होने के बाद नीट परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इस बीच, तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने NEET को खत्म करने की मांग कर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट परीक्षा के सिस्टम को पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

 

cm Vijay

 

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि छात्रों को मेडिकल कोर्सेज में दाखिला उनकी कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर ही मिलना चाहिए। विजय ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि चिकित्सा पाठ्यक्रमों में ठएएळ आधारित प्रवेश को रद्द किया जाए और संबंधित राज्यों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर सीटें भरने की अनुमति दी जाए।
बीती 3 मई 2026 को देशभर के 5,432 केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे। अकेले तमिलनाडु से 1.4 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठे थे। लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद, भारत सरकार की मंजूरी से इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। अब इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब नीट का पेपर लीक हुआ है। 2024 में भी ऐसी ही धांधली हुई थी। पूर्व इसरो चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन की कमेटी ने सुधार के लिए 95 सुझाव दिए थे, लेकिन इसके बावजूद दो साल के भीतर दोबारा पेपर लीक होना सिस्टम की बड़ी कमजोरी दिखाता है।

सीएम ने कहा कि नीटकी वजह से ग्रामीण इलाकों, सरकारी स्कूलों और तमिल माध्यम से पढ़ने वाले गरीब बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई में भारी नुकसान हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर तमिलनाडु सरकार के पुराने रुख को दोहराते हुए मांग की है कि NEET को पूरी तरह खत्म किया जाए। राज्यों को यह अधिकार मिले कि वे एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्स की सीटें 12वीं कक्षा के नंबरों (मेरिट) के आधार पर भर सकें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts