HomeEducation Newsमेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में हुआ अलंकरण समारोह

मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में हुआ अलंकरण समारोह

-

हेड बॉय उत्कर्ष त्रिपाठी और हेड गर्ल पिहू राणा बनी 


कुसुम शास्त्री पुरस्कार” इस वर्ष कक्षा 12 के मेधावी छात्र उदय पाराशर को


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान का नाम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और नेतृत्व की वह मशाल है जो भविष्य के अंधकार को मिटाती है। इसी ध्येय को चरितार्थ करते हुए मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग में 13 मई 2026 को ‘अलंकरण समारोह’  का अत्यंत गौरवमयी आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर अनुशासन की गूँज  और भावी कर्णधारों के संकल्प से ओतप्रोत नजर आया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी मेरठ मंडल डॉ. विजय कुमार सिंह , डॉ. उमंग अरोड़ा (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. सीमा त्यागी , निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री तथा कर्नल ज्ञान सिंह तोमर , डायरेक्टर एकेडेमिक्स एंड सिस्टम्स, एमपीएस ग्रुप द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विद्यालय बैंड की ओजपूर्ण धुनों एवं गांधी, नेहरू, शास्त्री और टैगोर सदनों के विद्यार्थियों के मार्च-पास्ट ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति और अनुशासन के रंग में रंग दिया। विद्यार्थियों के सधे हुए कदमों और आत्मविश्वास से भरे व्यक्तित्व ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया।

इसके पश्चात छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर दायित्व सौंपे गए तथा शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के दौरान विद्यार्थियों ने सत्यनिष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। ‘मशाल हस्तांतरण’ की परंपरा ने अनुभव और नई ऊर्जा के सुंदर समन्वय को प्रदर्शित किया।

विद्यालय में छात्र परिषद के चयन हेतु बहुस्तरीय प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसकी शुरुआत औपचारिक आवेदन से होती है, जिसके बाद विद्यार्थियों को अपने विचार, नेतृत्व क्षमता एवं दृष्टिकोण की सार्वजनिक प्रस्तुति देनी होती है। लोकतांत्रिक चयन प्रक्रिया का अनुसरण करते हुए विद्यार्थियों के वोट द्वारा चयनित विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं नेतृत्व क्षमता के आधार पर विभिन्न दायित्व सौंपे जाते हैं। विद्यार्थियों का मूल्यांकन अनुशासन, शैक्षणिक प्रदर्शन, आत्मविश्वास, उत्तरदायित्व एवं टीमवर्क जैसे विभिन्न मानकों पर किया जाता है।

सीनियर स्टूडेंट्स कॉउंसिल :
हेड बॉय उत्कर्ष त्रिपाठी
हेड गर्ल पिहू राणा
वाइस हेड बॉय युवराज दीक्षित
वाइस हेड गर्ल एनी त्यागी
असिस्टेंट हेड बॉय प्रणव
असिस्टेंट हेड गर्ल टिया गौड़
स्कूल कैप्टन सम्राट एवं अवनी सिवाच
स्पोर्ट्स कैप्टन अमृतांश एवं गौरवी
कल्चरल हेड वानिका
वाइस कल्चरल हेड अली अहमद

जूनियर स्टूडेंट्स कॉउंसिल :
जूनियर हेड बॉय दीपांशु यादव
जूनियर हेड गर्ल कीर्ति मलिक
जूनियर वाइस हेड बॉय ऋषान सक्सेना
जूनियर वाइस हेड गर्ल नित्या कौशिक

समारोह के दौरान  कुसुम शास्त्री  के नाम पर स्थापित प्रतिष्ठित “कुसुम शास्त्री पुरस्कार” इस वर्ष कक्षा 12 के मेधावी छात्र उदय पाराशर को प्रदान किया गया। यह सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों एवं बहुआयामी प्रतिभा का प्रतीक है।
इसी अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘The Post’ का भी विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह  ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण एवं शैक्षिक उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कहा कि मेरठ पब्लिक स्कूल केवल मेधावी छात्र ही नहीं, बल्कि श्रेष्ठ नागरिक भी तैयार कर रहा है।
कार्यक्रम के अंत में अपने संबोधन में विद्यालय निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि अलंकरण समारोह विद्यार्थियों की नेतृत्व क्षमता और भावी जीवन की संभावनाओं को विस्तार देगा उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरे पब्लिक स्कूल समूह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts