HomeAccident NewsLucknow Accident: अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने चार वाहनों को रौंदा, छह...

Lucknow Accident: अनियंत्रित तेज रफ्तार डंपर ने चार वाहनों को रौंदा, छह लोग चपेट में आए, दो की हालत गंभीर

-

– युवक का पैर कटकर अलग, सभी अस्पताल में भर्ती।

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे बेकाबू डंपर ने 4 वाहनों को रौंद दिया। दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर है। भाई को पेपर दिलाने जा रहे एक बाइक सवार का एक पैर कटकर अलग हो गया। डंपर भिटौली की ओर जा रहा था। अचानक हाईवे छोड़कर सर्विस लेन में घुस गया। हादसे से मड़ियांव बाजार में अफरा-तफरी मची हुई है। ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और डंपर को कब्जे में ले लिया है।

 

मड़ियांव में सर्विस लेन में घुसे कानपुर नंबर के डंपर ने अनियंत्रित होकर कई वाहनों को मात्र 3 सेकंड में रौंद दिया। हादसे में एक बाइक सवार डंपर के नीचे ही दब गया और उसका पैर कटकर अलग हो गया। वहीं, एक आॅटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा दो अन्य वाहन भी डंपर की चपेट में आ गए। आॅटो चालक श्याम सुंदर, टेंपो चालक पंकज की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

गंभीर रूप से घायल आशू (30) के छोटे भाई आनंद ने बताया कि वह उन्हें ड्यूटी के लिए छोड़ने आया था। जैसे ही बाइक से उतरकर आॅटो में बैठने के लिए मुड़े, पीछे से डंपर ने टक्कर मारी। भाई का पैर बाइक के नीचे आकर कटकर अलग हो गया। करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने भाई के पैर को निकाला।

प्रत्यक्षदर्शी पवन कुमार ने बताया कि डंपर इतनी तेजी से आया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। डंपर बाइक और आॅटो को रौंदते हुए चला गया। आॅटो में बैठे 3 लोग, बाइक पर सवार युवक और कुछ लोग जो गाड़ियों सटकर बाहर खड़े थे, सभी डंपर की चपेट में आ गए।

पुलिस के साथ बचाव कार्य में लगे नबी हसन ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली तो हम सभी भागकर मौके पर पहुंचे। चालक को झपकी आने या डंपर का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। हादसे में आॅटो चालक, बाइक से जा रहा एक युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब 1 दर्जन से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

पुलिस ने हादसे में घायल लोगों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया है। वहां सूचना पर कुछ घायलों के घर के लोग भी पहुंचे हैं। जो घायल कुछ बता पाने की स्थिति में थे, उनके घरवालों को पुलिस ने बुलाया है। अन्य घायलों की पहचान की जा रही है।

अजीजनगर चौकी प्रभारी नितिन तलियान ने बताया कि सुबह 7:15 बजे की सूचना है। गंभीर रूप से एक घायल को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। दूसरे को जानकीपुरम ट्रॉमा में भेजा है। कुल छह लोग इस हादसे में घायल हुए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts