HomeCRIME NEWSमेरठ में अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

मेरठ में अवैध हथियारों की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

-

हथियार बनाने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध हथियार, हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में अवैध हथियार सप्लाई करने का काम कर रहा था।

एसएसपी के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत एसओजी प्रभारी और लिसाड़ी गेट पुलिस ने 10 मई को कार्रवाई करते हुए गिरोह को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोईन, शादाब, अमजद उर्फ बॉबी, दिलशाद और हसीन उर्फ भूरा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी मेरठ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं और कई के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, एक हैंड कटर, तमंचे बनाने के उपकरण, ड्रिल मशीन, स्प्रिंग, लोहे की पाइप, कारतूस, खोखे और अन्य सामान बरामद किया है। इसके अलावा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई छोटे-बड़े औजार भी मौके से मिले हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध हथियार तैयार कर अपराधियों को सप्लाई करते थे।

पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह काफी समय से अवैध हथियार बनाने और बेचने के धंधे में सक्रिय था। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और इनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में थाना लिसाड़ी गेट पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts