Homeउत्तर प्रदेशHAPURघरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी का गला रेता,...

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पति ने पत्नी का गला रेता, गंभीर घायल

-

– आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पत्नी अस्पताल में भर्ती।

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी में मंगलवार सुबह घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी का चाकू से गला रेत दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, पति सुनील और पत्नी नीलम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर सुनील ने चाकू से हमला कर दिया और नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ नीलम को देखा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया।

 

 

नीलम मूल रूप से मोहल्ला फूलगढ़ी की रहने वाली हैं। उनकी शादी करीब 12 साल पहले मेरठ के किठौर निवासी सुनील से हुई थी। दंपति के तीन बच्चे हैं और सुनील ज्वेलरी के डिब्बे बनाने का काम करता है।

घटना की सूचना पर हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुनील को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts