नई दिल्ली ।केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस गठबंधन 97 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं लेफ्ट गठबंधन 41 सीटों पर आगे है। शुरुआती रुझान कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय में यूडीएफ जीत का जश्न मनाया।
चुनाव आयोग के ट्रेंड्स के मुताबिक, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन धर्मादोम सीट पर पीछे चल रहे हैं, जहां कांग्रेस उम्मीदवार वी पी अब्दुल रशीद 2812 से ज़्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की लीडरशिप वाली यूडीएफ ने राज्य में 71 सीटों का मैजोरिटी मार्क पार कर लिया है।