Homepolitics newsपश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत,शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से जीते

पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड बहुमत,शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से जीते

-

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। अधिकतर सीटों के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी लगभग 200 सीटें जीतती नजर आ रही है।। बीजेपी ने बहुमत का 148 वाला जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, टीएमसी 100 सीटें भी नहीं जीत पाई है, जबकि ममता बनर्जी ने लगातार 200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए गए। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को जबकि दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को संपन्न हुआ। वहीं मतदान संपन्न होने के बाद आज मतों की गणना हो रही है। ममता बनर्जी के लिए सत्ता बचाना बड़ी चुनौती थी और वह इसे पार करने में विफल रही हैं।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत पर खुशी जताते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा! 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हमेशा याद किए जाएंगे। जनता की ताकत की जीत हुई है और बीजेपी की अच्छे शासन की राजनीति की जीत हुई है। मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं। लोगों ने बीजेपी को शानदार जनादेश दिया है और मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल के लोगों के सपनों और उम्मीदों को पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी। हम ऐसी सरकार देंगे जो समाज के सभी वर्गों को मौका और सम्मान देगी।” उन्होंने दूसरे पोस्ट में कार्यकर्ताओं को शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत कई पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं की कोशिशों और संघर्ष के बिना मुमकिन नहीं थी। मैं उन सभी को सलाम करता हूं। सालों से, उन्होंने जमीन पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों को पार किया है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है। वे हमारी पार्टी की ताकत हैं।

अमित शाह ने बंगाल की जनता का आभार जताया

गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इस जीत के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “बंगाल की जनता को कोटि-कोटि नमन, यह प्रचंड जनादेश भय, तुष्टीकरण और घुसपैठियों के संरक्षकों को बंगाल की जनता का करारा जवाब है। यह टीएमसी के ‘भय’ के ऊपर नरेंद्र मोदी जी पर ‘भरोसे’ की जीत है। मेरे जैसे हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए यह गर्व का क्षण है कि गंगोत्री में मां गंगा के उद्गम से लेकर गंगासागर तक आज हर जगह भाजपा का भगवा ध्वज शान से लहरा रहा है।” अमित शाह ने दूसरे पोस्ट में कार्यकर्ताओं की तरीफ करते हुए लिखा, “बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा। भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुंचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएं सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts