Homepolitics newsएक्टर विजय की शानदार राजनीतिक शुरुआत 2 बार के विधायक...

एक्टर विजय की शानदार राजनीतिक शुरुआत 2 बार के विधायक को पछाड़ा

-

दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में साउथ के सुपरस्टार सी जोसेफ विजय  की जबरदस्त मौजूदगी से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। पूरे राज्य में उनकी आंधी चल रही है। अब सबकी नजरें चेन्नई की पेरम्बूर सीट के चुनाव परिणाम ) पर है।

यहां से TVK पार्टी संस्थापक विजय  पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला 2 बार के DMK विधायक आर.डी. शेखर से है। तीन राउंड के नतीजों में विजय थलपति 8140 वोटों से आगे हैं।

पेरम्बूर सीट हमेशा से द्रविड़ राजनीति का केंद्र रही है। इस निर्वाचन क्षेत्र का गठन 1951 में हुआ था और तब से लेकर अब तक यहां कुल 17 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस सीट में मुख्य मुकाबला (खासकर 1990 के बाद) स्टालिन की पार्टी DMK और जयललिता की पार्टी AIADMK के बीच रहता था।

वर्तमान में यहां इस सीट पर 2.22 लाख मतदाता हैं। यहां से DMK के आर.डी. शेखर विधायक हैं, जिन्होंने 2021 के चुनावों में भारी अंतर से जीत दर्ज की थी। आर.डी. सेकर की जमीन पर पकड़ बहुत मजबूत मानी जाती है। वह 2019 के उपचुनाव के बाद पहली बार विधायक बने थे। वह बी.कॉम. और बी.एल. डिग्री धारक हैं। इन्हें भी समर्थक ‘थलपति’ के नाम से पुकारते हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts