Homepolitics newsबंगाल में सरकार बीजेपी बनाएगी, मुस्लिमों ने टीएमसी का साथ नहीं...

बंगाल में सरकार बीजेपी बनाएगी, मुस्लिमों ने टीएमसी का साथ नहीं दिया

-

मतगणना के बीच शुभेंदु अधिकारी का दावा


कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आज साफ हो जाएंगे। मतगणना के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बीजेपी राज्य में अगली सरकार बनाएगी। शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी कहा, “पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनाएगी। अधिकारी ने दोहराया कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस का साथ नहीं दिया है। उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर में भी ऐसा ही रुझान देखने को मिल रहा है। बीजेपी नेता ने कहा, मैं 9वें या 10वें चरण के बाद आगे बढ़ूंगा और इस सीट पर जीत हासिल करुंगा।” उन्होंने दावा किया कि हिंदू वोट बीजेपी के पक्ष में एकजुट हुए हैं।

बता दें कि बंगाल की 294 में से 293 विधानसभा सीटों पर काउंटिग जारी है। एक सीट फाल्टा पर फिर से वोटिंग होगी, जिसकी वजह से आज 293 सीटों के नतीजे आएंगे। रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल गई है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 174 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, टीएमसी 116 सीटों पर जबकि अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से मतदान कराने का आदेश दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts