Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई यूपी होमगार्ड भर्ती...

Meerut News In Hindi: शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा

-

– शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा।

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। जनपद मेरठ में शनिवार से तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में 1.20 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन, किसी कारणवश हजारों अभ्यर्थी ने परीक्षा नहीं दी।

 

शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा

 

बता दें कि, तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड परीक्षा छह पालियों में आयोजित की गई। प्रशासन द्वारा परीक्षा को नकल-मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। जबकि, खुफिया विभाग भर्ती माफियाओं पर सख्त नजर रखी गई। शनिवार से तीन दिनों तक चलने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार को भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में परीक्षार्थी केंद्र से बाहर निकलते दिखाई दिए। कॉलेज परिसर के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। केंद्र के मुख्य द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और समय पर समाप्त हुई। परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं के चेहरे पर राहत और उत्साह नजर आया। कई अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्य स्तर का बताया। कुछ परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को समयबद्ध और संतुलित बताया। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावक भी इंतजार करते नजर आए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। केंद्र के आसपास दुकानों और ठेलों पर भीड़ रही। दूर-दराज जिलों से आए अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा समाप्त होते ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। हालांकि, प्रशासन ने पहले ही परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने का दावा किया था, जो पूरा होता हुआ नजर आया।

केंद्र के बाहर किसी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली।अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की। वहीं, परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर अधिकारियों ने संतोष व्यक्त किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts