Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग

Meerut: गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की उठाई मांग

-

– पदयात्रा निकालते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग का भेजा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ की पावन क्रांति धरा आज सोमवार ‘गौ माता की जय’ के उद्घोष से गुंजायमान रही। गौ सम्मान आवाह्न अभियान के तहत आज मेरठ में आयोजित संकल्प यात्रा और ज्ञापन कार्यक्रम न केवल पूरी तरह सफल रहा, बल्कि इसने जन-आंदोलन का रूप ले लिया। सदर स्थित श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई। यह यात्रा जब तहसील मुख्यालय पहुंची, तो भारी जन संख्या में मौजूद गौ सेवकों ने अपनी एकता का परिचय दिया।

 

 

अभियान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ज्ञापन के साथ हजारों की संख्या में हस्ताक्षर पत्र संलग्न किए गए। मेरठ के गांव-गांव और गली-मोहल्ले से जुटाए गए ये हस्ताक्षर इस बात का प्रमाण हैं कि गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाना अब जन-जन की मांग बन चुका है। प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचाई आवाज सदर तहसील में उप-जिलाधिकारी/तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अभियान के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह शक्ति प्रदर्शन केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी क्रांति है। आज ही के दिन देश की 5000 से अधिक तहसीलों में एक साथ ज्ञापन देकर भारत सरकार से गौ-वंश संरक्षण हेतु कठोर कानून की मांग की गई है।

आज के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित भारी संख्या में मातृशक्ति और युवा शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि आज का यह सफल आयोजन सिद्ध करता है कि गौ सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। कार्यक्रम का समापन पूर्ण शांति और अनुशासन के साथ हुआ, जिसने प्रशासन का भी दिल जीत लिया। आयोजन स्थल थाना सदर बाजार के पीछे श्री बिल्वेश्वर महादेव मंदिर से सदर तहसील तक यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हजारों गौ सेवकों की उपस्थिति और हजारों हस्ताक्षरों का समर्थन दिखाई दिया। यात्रा के आयोजनकतार्ओं ने बताया कि, इस यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा और गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts