Homeउत्तर प्रदेशMeerutLatest Meerut Samachar: विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग, PVVNL...

Latest Meerut Samachar: विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग, PVVNL प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

-

– समाजवादी पार्टी यूथ विंग ने पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। समाजवादी पार्टी यूथ विंग का एक प्रतिनिधिमंडल पीवीवीएनएल (पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड), मेरठ के प्रबंध निदेशक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में व्याप्त प्रमुख समस्याओं जैसे स्मार्ट मीटरों में अनियमितताएं, बढ़े हुए बिजली बिल, खराब एवं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर, तथा जर्जर विद्युत तारों को बदलने सहित अन्य जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।

 

विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग, समाजवादी पार्टी यूथ विंग ने पीवीवीएनएल प्रबंध निदेशक को सौंपा ज्ञापन

 

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि इन समस्याओं के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा शीघ्र समाधान आवश्यक है।

 

 

आदेश प्रधान एडवोकेट ने कहा कि “यदि बिजली विभाग द्वारा जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो समाजवादी कार्यकर्ता जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।”

शशिकांत गौतम (जिला अध्यक्ष, सपा लोहिया वाहिनी, मेरठ) ने कहा कि “स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है, इसे तत्काल प्रभाव से सुधारना आवश्यक है।”

अनुज भड़ाना (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) ने कहा कि “क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों की खराब स्थिति और जर्जर तारों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।”

आकाश भड़ाना (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष) ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, अन्यथा व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।”

प्रबंध निदेशक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

 

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महामंत्री राहुल वर्मा, शेरा जाट, फुरकान चौधरी, आलोक बैंसला, गौतम नलीवाल व अन्य समाजवादी पार्टी यूथ विंग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts