Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: विधुत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिले सपाई

Meerut News: विधुत उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिले सपाई

-

  • बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर सपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। स्मार्ट मीटर और बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा भवन पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिलों में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि, मीटर रीडिंग और बिलिंग में गड़बड़ी के कारण आम जनता परेशान है। सपाइयों ने कहा कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या भी उठाई।

 

 

उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ता लगातार परेशान हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। उन्होंने खराब स्मार्ट मीटरों को तत्काल बदलने की मांग रखी। साथ ही गलत बिलों को संशोधित करने की भी बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने उपभोक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग में शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था करने को कहा।

ऊर्जा भवन पहुंचे सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए विरोध भी जताया।हालांकि, बाद में अधिकारियों ने वार्ता कर सभी पक्षों को सुना। वहीं, सपा कार्यकर्ताओं की बात सुनने के बाद पीवीवीएनएल के अधिकारियों ने कहा कि, उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से करने की बात कही गई। वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ऊर्जा भवन परिसर में कुछ देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। बाद में सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक वापस लौट गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts