Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में विराजेंगी 51 फुट की विशाल हनुमान जी की प्रतिमा

मेरठ में विराजेंगी 51 फुट की विशाल हनुमान जी की प्रतिमा

-

– अग्रसेन मंदिर में 51 फुट ऊंची बजरंगबली (हनुमान जी) की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के लिए हुआ भूमिपूजन।

– हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत कल्याण दास जी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ दो दिवसीय राम नाम संकीर्तन अखंड श्री रामचरितमानस पाठ एवं १०८ हनुमान चालीसा पाठ।

– अरुण अग्रवाल रहे मुख्य यजमान और आयोजक।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शताब्दीनगर में अग्रसेन सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर का निर्माण कार्य गत वर्ष से कराया जा रहा है जिस स्थान पर‌ मन्दिर में विशाल श्री हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जानी है उस स्थान को पवित्र शुद्ध व राममय करने के लिए अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत कल्याण दास जी महाराज के सान्निध्य में स्थान को भूमि पूजन से पूर्व पंचगव्य , त्रिवेणी जल, सरयू जल और अखौड राम राम पाठ से पवित्र व शुद्ध किया गया।

 

 

चौबीस घंटे का श्री राम नाम संकीर्तन, अखंड श्री रामचरितमानस पाठ एवं 108 श्री हनुमान चालीसा का पाठ के विश्राम के साथ हनुमान गढ़ी अयोध्या से पधारें महाराज कल्याण दास जी के पावन सान्निध्य में आचार्य कौशल वत्स ने मंत्रोच्चारण और गणेश पूजन के साथ मंगल कार्यक्रम की शुरुआत की , पूजन के मुख्य यजमान और आयोजक चिल्ड्रन च्वाइस प्रकाशन के अरुण अग्रवाल जी ने धर्मपत्नी सुनीता अग्रवाल और अपने पूरे परिवार के साथ इस ऐतिहासिक धर्म के कार्य को संपादित किया।
ब्राह्मणों के द्वारा भूमि पूजन वास्तु पूजन, और क्षेत्रपाल पूजन के साथ ही यज्ञ में आहुतियां कराकर इस महाआयोजन को संपन्न कराया।

भूमि पूजन के पश्चात अरुण अग्रवाल के परिवार द्वारा मेरठ के समस्त कुष्ठ रोगियों, मूक-बधिर स्कूलों, ब्लाइंड स्कूलों के बच्चों को भोजन और वस्त्र कराकर इस ऐतिहासिक कार्य को आगे बढ़ाया गया , साथ ही गुरुकुल प्रभात आश्रम के ३१ बटुक ब्राह्मणों द्वारा भी सामूहिक स्वस्तिवाचन कराकर भोजन और वस्त्र भेंट किए गए।

इस पावन अवसर पर 51 फीट ऊंची भगवान हनुमान की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के लिए विधिवत भूमि पूजन के मंगल कार्य से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं का पूर्ण पालन करते हुए पूजा-अर्चना की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।

 

 

अग्रसेन सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान एवं संरक्षता में अरुण अग्रवाल द्वारा इस समस्त हनुमत प्रतिमा स्थल के पूजन पश्चात् महंत कल्याण दास जी महाराज को तिलक पूजन करके समस्त समिति सदस्यों ने उनका अभिवादन किया और इस ऐतिहासिक कार्य में अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति के लिए उनको धन्यवाद दिया ।

महंत कल्याण दास जी महाराज ने कहा कि अग्रसेन धाम न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

भगवान हनुमान शक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। उनकी यह भव्य प्रतिमा क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा देने के साथ-साथ सनातन संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करेगी।”

उन्होंने आयोजन समिति और अरुण अग्रवाल जी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts