HomeAccident NewsSonbhadra accident: बारातियों की कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत

Sonbhadra accident: बारातियों की कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत

-

– हादसे में चार घायल, चालक वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर, सभी शादी से लौट रहे थे।

सोनभद्र। शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार सुबह 4 बजे हुआ।

 

 

मृतकों की पहचान दिलीप पासवान, नीतीश यादव और जितेंद्र साहनी के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल साहनी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। मृतकों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सभी बाराती खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। अचानक वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से यह बड़ा हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts