UP News: यूपी में स्मार्ट प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई हैं, माइनस बैलेंस के बाद भी 30 दिन तक नहीं कनेक्शन कटेगा। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से पांच अलर्ट एसएमएस भेजे जाएंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण हो रही परेशानी से बड़ी राहत दी है। मंत्री ने कम लोड वाले घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

– ऊर्जा मंत्री एके शर्मा की कम लोड वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत।
– दो किलोवाट उपभोक्ताओं को भी राहत, माइनस बिल पर नहीं होगी कटौती।
– कनेक्शन काटने से पहले अनिवार्य रूप से भेजे जाएंगे पांच एसएमएस।
– भीषण गर्मी में अनुरक्षण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
– पूरे देश में सर्वाधिक विद्युत आपूर्ति करने में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य।

