Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: राजस्व वृद्धि में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान

Meerut: राजस्व वृद्धि में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान

-

– मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन की मीटिंग में बोले जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर चौरसिया।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। टैक्स बार एसोसिएशन मेरठ द्वारा विभाग के अधिकारियो के साथ बार रूम में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर हरि राम चौरसिया ने कहा कि सरकारी राजस्व को इकट्ठा करने में व राजस्व बढ़ाने में अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।

 

 

हरिराम चौरसिया ने कहा कि अधिवक्ता कानून के ज्ञाता होते है जिस कारण विभाग की कार्यवाही विधि के अन्तर्गत सुगमता से पूर्ण होती रहती है। उनके द्वारा अधिवक्ताओं व अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और मधुर सम्बन्ध बनाने में जोर दिया गया। बैठक में मेरठ टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा दिन प्रतिदिन की समस्याओं के सम्बन्ध में एक ज्ञापन एडिशनल कमिश्नर को दिया गया। जिसका उनके द्वारा शीघ्र ही निस्तारण करने का अश्वासन दिया गया।

बैठक में ओपी पाण्डे एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2, सुशील कुमार एडिशनल कमिश्नर पेड-2, के साथ ही विभाग के सभी संयुक्त आयुक्त, उपायुक्त, व सहायक आयुक्त भी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन द्वारा सभी अतिथियो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक की अध्यक्षता विशाल कपूर और संचालन महामन्त्री सुनील कुमार चौधरी ने किया।

इस दौरान अमित जैन उपाध्यक्ष, अरविन्द जैन व अक्षय सिंघल सयुक्त मंत्री, देवेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष तथा श्री हेतराम, श्री मनोज अधिकारी, श्री पंकज कंसल, केशव बन्धु, जेपी गुप्ता, मनोज जैन मनीष सक्सेना, नवीन श्रीवास्तव, अरविन्द शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts