– दुल्हन समेत गिरोह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। सरजीवन नगर निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उसकी शादी कराकर उससे 1 लाख 8 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने दुल्हन समेत पूरे गिरोह पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।



