HomeCRIME NEWSबुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

-

–  सुबह कोठरी में मिला शव, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार।

फिरोजाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुघर सिंह की हत्या कर दी गई। रविवार रात नगला सुन्दर गांव में कोठरी में सोते समय सिर पर हमला किया गया। सोमवार सुबह उनका लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

 

 

सुघर सिंह गांव बडाईपूरा के रहने वाले थे और रविवार रात अपनी कोठरी में चारपाई पर सो रहे थे। देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सोमवार सुबह जब परिजन और आसपास के लोग कोठरी पर पहुंचे, तो सुघर सिंह का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उनके सिर से काफी खून बह चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मृतक के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि परिवार में खेत के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने अपने छोटे भाई पर हत्या का संदेह जताया है। परिजनों का कहना है कि जमीन के बंटवारे को लेकर कई बार कहासुनी और झगड़ा भी हो चुका था।

सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अनिवेश कुमार, थाना नसीरपुर प्रभारी, शिकोहाबाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस खेत बंटवारे के विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts