HomemausamMeerut Weather: मेरठ में सुबह से ही तेज धूप, तापमान 40 डिग्री,...

Meerut Weather: मेरठ में सुबह से ही तेज धूप, तापमान 40 डिग्री, अभी और ज्यादा बढ़ेगा गर्मी

-

– हवा की गति कम होने से उमस का भी असर, अभी तापमान और ज्यादा बढ़ेगा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अप्रैल के तीसरे हफ्ते में ही लोगों को जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। गुरुवार सुबह से ही तेज धूप खिलने के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में इस तेजी से बढ़ोतरी ने जून जैसी गर्मी का एहसास करा दिया है।

 

 

हवा की गति सामान्य रहने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया गया। तेज धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम देखने को मिली और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और पानी की बोतल का सहारा लेते नजर आए।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी जा रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को तेज धूप से बचाने पर जोर दिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts