HomeCRIME NEWSमेरठ: सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, दो लोगों को मारी...

मेरठ: सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, दो लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर, जाँच में जुटी पुलिस

भावनपुर के गांव राली चौहान में सड़क से गाड़ी हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद में दो लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर.

-

  • गांव में तनाव भारी पुलिस फोर्स की तैनाती।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम राली चौहान गांव में सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद दो गया। इस दौरान स्विफ्ट सवार चार आरोपियों ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और घायलों के परिवार वालों ने आरोपियों को पकड़ कर जमकर पिटाई करते हुए एक आरोपी की पिस्तौल छीन ली। इस दौरान आरोपी ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

 

 

राली चौहान निवासी कृष्ण और अशोक अपनी वैगनआर कार से गांव में खड़े थे इसी दौरान गांव के ही चार युवक स्विफ्ट कार लेकर पहुंचे और सड़क से वैगनआर कार हटाने को कहा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। तभी स्विफ्ट सवार एक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और अशोक व कृष्ण पर फायर कर दिया। एक गोली अशोक के माथे पर लग गई और दूसरी गोली कृष्ण के पेट में जा लगी। ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनकर अशोक और कृष्ण पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्विफ्ट कार सवार हमलावरों को घेर लिया और पकड़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान घायलों के परिवार वालों ने एक आरोपी को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। जबकि बाकी आरोपी ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर घटना स्थल से फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणों ने युवक से उसकी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली।

वही दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के चलते गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और गांव में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts