HomeCRIME NEWSमेरठ: टीपीनगर में बंद मकान से नगदी सहित लाखों की चोरी कर...

मेरठ: टीपीनगर में बंद मकान से नगदी सहित लाखों की चोरी कर ले गए चोर, जागरण में गया था परिवार

-

  • अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर चोरी की घटना को दिया अंजाम ।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने मकान में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। इस दौरान चोरों ने घर में मौजूद कुत्ते को नशीला पदार्थ सुंघाकर मकान में रखी नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए बुधवार को जब पीड़ित घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

 

 

टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित बेरीपुरा निवासी विपिन कुमार ने बताया कि वह मंगलवार को परिवार के साथ मकान के ताले लगाकर जागरण में चला गया था। पंडित ने बताया की रात्रि किसी समय अज्ञात चोर मकान के बराबर में मौजूद फैक्ट्री की छत से उसकी छत पर पहुंचे और घर में घुसकर घर में मौजूद कुत्ते को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया इस दौरान चोरों ने घर में रखी करीब 2 लख रुपए की नगदी सहित लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। बुधवार को पीड़ित परिवार के साथ जब घर पहुंचा तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए देखकर उसके होश उड़ गए। और मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी।

वहीं पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts