Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गैस कालाबाजारी पर कार्रवाई करने की मांग

मेरठ: गैस कालाबाजारी पर कार्रवाई करने की मांग

-

– एंटी करप्शन मूवमेंट का डीएम आॅफिस पर प्रदर्शन, शिकायत पर एक्शन नहीं।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और कृत्रिम कमी के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे गैस वितरकों के हौसले बुलंद हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमकार गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को की गई शिकायत पर 15 दिन बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

मूवमेंट ने मांग की है कि गैस वितरकों और डिलीवरी मैन द्वारा समय पर गैस डिलीवरी न करने, सिलेंडरों को ब्लैक में बेचने और केवाईसी के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने गैस कंपनियों के मालिकों को अंतिम नोटिस जारी करने और सुधार न होने पर गैस एजेंसी रद्द करने की भी अपील की।

डॉ. गुप्ता ने रोहटा रोड स्थित परवान इंडेन गैस एजेंसी का एक विशिष्ट मामला भी उजागर किया। उपभोक्ता ने 15 मार्च को रिफिल के लिए बुकिंग कराई थी। कंपनी ने 18 मार्च को सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज भेजा, जबकि उपभोक्ता को यह प्राप्त नहीं हुआ और कथित तौर पर इसे ब्लैक में बेच दिया गया। उपभोक्ता ने दोबारा बुकिंग कराई, लेकिन वह सिलेंडर भी 23 मार्च को कालाबाजारी का शिकार हो गया।

इस मामले की शिकायत 27 मार्च और 1 अप्रैल को जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर जनता और एंटी करप्शन मूवमेंट के कार्यकतार्ओं में रोष है।
एंटी करप्शन मूवमेंट भारत ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग दोहराई है।

इस दौरान डॉक्टर ओमकार गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल कुमार गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, मास्टर रणपाल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, हेम सिंह मोरल प्रदेश प्रभारी, रमेश शर्मा प्रदेश महासचिव, खजान सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष, मसनूड अली जिला उपाध्यक्ष, प्रभात गोयल महानगर युवा अध्यक्ष, सुशील कुमार महानगर प्रभारी, प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts