Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशआबकारी हेड कांस्टेबल 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने...

आबकारी हेड कांस्टेबल 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

-

-लाइसेंस धारक से हर महीने मांगता था रुपए।

इटावा। एंटी करप्शन की टीम ने आबकारी विभाग के हेड कॉन्स्टेबल को 12 हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी सिपाही क्षेत्र की एक कंपोजिट शराब दुकान के लाइसेंसधारक से हर महीने रिश्वत मांगता था। न देने पर लाइसेंस रद्द कराने और छापेमारी कराने की धमकी देता था।

 

 

लाइसेंस धारक की शिकायत पर कानपुर नगर की एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सिपाही को घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल टीम उसे आगे की पूछताछ के लिए कानपुर लेकर चली गई है। टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

टीम ने बताया कि धनुआ क्षेत्र के कंपोजिट शराब दुकान के लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह ने शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि हेडकांस्टेबल तहसीलदार सिंह पिछले करीब एक साल से दुकान चलाने के एवज में हर महीने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

शिकायत मिलने पर टीम ने तहसीलदार सिंह को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई थी। शिकायतकर्ता को पहले से ही केमिकल लगे 500-500 रुपये के नोट दिए गए थे। जैसे ही लाइसेंसधारक उदय प्रताप सिंह ने कार्यालय पहुंचकर आरोपी हेडकांस्टेबल तहसीलदार सिंह को रुपये दिए, टीम ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तुरंत छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

छापेमारी के बाद आरोपी को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद टीम अपने साथ कानपुर ले गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts