Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, कॉलोनी में हंगामा ‘जबरन...

मेरठ: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, कॉलोनी में हंगामा ‘जबरन थोपने’ का आरोप

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब स्थानीय लोगों ने जबरन मीटर लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।

 

 

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित फतेउल्लापुर रोड पर सोमवार को बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही कॉलोनी के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और मौके पर जमकर हंगामा होने लगा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग उनकी सहमति के बिना जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने कहा कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश हैं कि उपभोक्ता की अनुमति के बिना स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा सकते, इसके बावजूद विभाग नियमों की अनदेखी कर रहा है।

 

 

विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम दल संगठन के अध्यक्ष यूनुस सैफी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग विशेष रूप से मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की कार्रवाई कर रहा है, जो लोगों के अधिकारों का हनन है।

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद मामला कुछ हद तक शांत हुआ।

फिलहाल, क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और लोगों ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना सहमति के स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाने दिए जाएंगे। वहीं, इस पूरे मामले पर बिजली विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts