HomeDelhi Newsक्यों दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे केजरीवाल? अदालत में खुद करेंगे बहस

क्यों दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे केजरीवाल? अदालत में खुद करेंगे बहस

-

– दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में हाई कोर्ट जाएंगे केजरीवाल।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी शुल्क नीति घोटाले से जुड़े एक मामले में सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होंगे और अपनी बात रखेंगे। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होंगे। यही नहीं, केजरीवाल कोर्ट के अंदर खुद अपनी दलीलें रखेंगे।

 

 

पार्टी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को इस मामले की सुनवाई से अलग करने की मांग करते हुए एक आवेदन भी दाखिल किया है। दिल्ली हाई कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की दलीलें और आबकारी नीति से जुड़े अपडेट्स के लिए देखते रहिए शारदा एक्सप्रेस ।

AAP के सर्सेसर्वा अरविंद केजरीवाल की यह याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर उस याचिका के जवाब में दाखिल की गई है, जिसमें ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें समन की कथित अवहेलना के मामले में केजरीवाल को बरी कर दिया गया था। 22 जनवरी के अपने आदेश में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन वाले मामले में बरी करते हुए कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) यह साबित नहीं कर सका कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवहेलना की है। इसके बाद 30 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने इस बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts