Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशपौड़ी में चार साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया...

पौड़ी में चार साल की बच्ची को आंगन से उठा ले गया गुलदार

-

कोटद्वार (पौड़ी)। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा तिमली के तोक ग्राम भतकोट में गुलदार ने एक चार वर्ष की बच्ची को निवाला बना दिया।

घटना आज गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी।

इसी दौरान घात लगा कर बैठे गुलदार ने उसे पर हमला कर दिया और जबड़े में जकड़ कर उसे आंगन से नीचे खेतों की ओर ले गया।

स्वजनों का शोर सुन अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी कोशिश के बाद घर से कुछ दूर झाड़ियों में दृष्टि का शव बरामद हो गया।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। उन्होंने वन विभाग पर क्षेत्र के प्रति निष्क्रियता का आरोप लगाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts