HomeAccident NewsMainpuri Accident: डंपर से कुचलकर चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, एनएच-92 पर...

Mainpuri Accident: डंपर से कुचलकर चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत, एनएच-92 पर हुआ हादसा

-

– 20 मिनट तक ऊपर गुजरती रही गाड़ियां, शादी से लौटते समय एनएच-92 पर हुआ हादसा।

मैनपुरी। डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि पीछे बैठा युवक सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। जबकि डंपर चाचा-भतीजा को कुचलते हुए निकल गया। दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। ग्रामीण ने बताया कि 20 मिनट तक गाड़ियां दोनों के शवों के ऊपर से गुजरती रहीं। सूचना पर पुलिस ने शवों के टुकड़ों को किसी तरह से समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

 

वहीं, तीसरा युवक गंभीर घायल था। जिसे पुलिस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना रात 10.30 बजे किशनी थाना के एनएच-92 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है।

बाइक सवार तीनों किशनी थाना के जटपुरा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। लौटते हुए रास्ते में हादसा हुआ। तीनों कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले थे।

कन्नौज जिले के रहने वाले मोहम्मद वसीम (34) सत्तार (50) और आफताब (35) गुरुवार को मौनपुरी में एक शादी में आए थे। वसीम और सत्तार रिश्ते में चाचा-भतीजे थे, जबकि आफताब उनका पड़ोसी था। तीनों शादी में शामिल होने के बाद रात में साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। किशनी में एनएच-92 ग्वालियर-बरेली हाइवे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि आफताब उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा। जबकि वसीम और सत्तार सड़क पर ही गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। कॉलेज के गार्ड कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने जोरदार आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। देखा कि एक्सीडेंट में दो की मौत हो चुकी है, एक की सांसें चल रही थीं। उसने डायल 112 को सूचना दी।

गांव सकतपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आया तो देखा दो लोग मरे पड़े थे। कई गाड़ियां शवों को कुचलकर निकल जा रही थीं। हम लोगों ने टॉर्च दिखाई लेकिन कोई रुका नहीं। फिर थोड़ी देर में पुलिस आ गई।

पुलिस वालों ने शवों को सड़क से खुरच कर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल पड़े आफताब को पुलिस अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की पहचान जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से की। वहीं घायल आफताब के फोन से ही पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी।

मृतक वसीम के भाई नदीम ने बताया कि वे लोग खाना खाकर बाहर गए थे, और उनके छोटे भाई ने कहा कि आप चलो, हम लोग बाद में आते हैं। जब वे घर पहुंचे, तो थाने से फोन आया और वहां जाकर देखा कि उनका भाई दुनिया से चला गया है। मृतक वसीम पर्स-बेल्ट की दुकान रेहड़ी पर लगाते थे, जबकि उनके अन्य दो साथी, सत्तार सब्जी की दुकान और आफताब उर्फ छोटे बिरयानी बेचते थे।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

किशनी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, परिजनों को भी फोन कर घटना की सूचना दे दी गई थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts