HomeCRIME NEWSपुलिस से मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

पुलिस से मुठभेड़ में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

-

– दो के पैर में गोली मारी और तीसरे को दौड़ाकर दबोचा, तीनों ने सर्राफ को था लूटा।

कानपुर। ग्वालटोली में सर्राफ से लूट करने वाले तीन शातिर बदमाशों से कर्नलगंज थाने की पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोच लिया, जबकि एक को दौड़ाकर अरेस्ट किया। तीनों लुटेरों ने एक दिन पहले ही ग्वालटोली में एक सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से लुटेरों की पहचान करने के बाद मुठमेड़ में अरेस्ट कर लिया। अब शुक्रवार दोपहर को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

 

 

कर्नलगंज थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल की रात को थाना ग्वालटोली क्षेत्र के लाल इमली चौराहे के पास रामू केसरवानी (सुनार) से लूट की वारदात हुई थी। सर्राफ रोज की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद बेकनगंज से घर जा रहा था। बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जांच के दौरान कर्नलगंज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए तीनों बदमाशों की शिनाख्त की और गुरुवार रात को फिर से लूट की इरादे से निकले बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही तीनों ने सीधे पुलिस फोर्स पर फायर झोंक दिया।

इसके बाद पुलिस ने दो बदमाशों के पैर में गोली मारकर दबोचा, जबकि एक को दौड़ाकर अरेस्ट कर लिया। तीनों ने पूछताछ में अपना नाम उस्मान कॉलोनी, गम्मू खां का हात निवासी सारिक हुसैन, अजमेरी चौराहा के पास चमनगंज निवासी कामरान के पैर में गोली मारकर दबोच लिया।

कामरान मूल रूप से फतेहपुर ललौली के सर्वोदय गांव का रहने वाला है। जबकि तीसरे शातिर लुटेरे शाहिद अफरीदी को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने लूट की वारदात कुबूल की है। तीनों के पास से तमंचा, कारतूस और लूट का माल बरामद हुआ है। प्राथमिक उपचार के लिए पुलिस ने सारिक और कामरान को प्राथमिक उपचार के लिए हैलट में एडमिट कराया है।

डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर लिया है। शुक्रवार दोपहर को तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts