– कस्टडी से भाग रहे चोर को पकड़ने में हुई घटना।
गोंडा। चोर का पीछा करने के प्रयास में एक जीआरपी सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में आॅन ड्यूटी सिपाही के दोनों पैर कटकर अलग हो गए। वहीं आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को तत्काल रेलवे अस्पताल ले जाया गया। जहां से पहले गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। खून अधिक बह जाने के कारण सिपाही को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।


