– मेरठ विकास प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हिन्दू स्वाभाविक परिषद ने किया प्रदर्शन।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर हिंदू स्वाभिमान परिषद एवम् गुरु गौरखनाथ कामधेनू गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि, परिषद लगातार अवैध निर्माण एवम् अवैध कालोनियों के विषय में मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव एवम उपाध्यक्ष को लगातार 8 महीने से ज्ञापन दे रही है, लेकिन भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कारण परिषद को केवल कार्यवाही का आश्वासन मेडा अधिकारी और कर्मचारी से ही मिला है।
उन्होंने बताया कि, रोहटा रोड स्थित शिवकुंज कालोनी के स्वामी कवित्र पूनिया द्वारा फर्जी मानचित्र स्वीकृत आवेदन तैयार करके पूरी कालोनी बेच दी गई और उस कालोनी का विस्तार भी होता रहा। लेकिन मेडा के अधिकारियों के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के कारण कोई कार्यवाही न हो सकी। उन्होंने कहा कि, 28 फरवरी को मवाना रोड मेरठ के पास स्नेह सिटी नामक अवैध कालोनी के ध्यस्तीकरण को भी निकीता सिंह प्रवर्तन अधिकारी तथा पीके वर्मा अभियन्ता एवम् आनन्द सिंह सचिव द्वारा एक मंत्री के फोन वार्ता के बाद भ्रष्टाचार के चलते रोक दिया गया। फिर दोबारा आज तक स्नेह सिटी का ध्वस्तीकरण न होना सीधे तौर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टोलरेंस नीति को खुली चुनौती है।
उन्होंने कहा कि, दायमपुर के डाबका कट पर NH-58 के ठीक सामने ग्रीन पार्क कालोनी भी मेडा के भ्रष्टाचार के चलते ध्वस्त नहीं हो सकी है। ऐसे अनेकों प्रकरणों के चलते योगी की सरकार को बदनाम नहीं होने दिया जायेगा। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर 8 दिनों के अन्तर्गत कार्यवाही नहीं हुई तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज द्वारा मेरठ विकास प्राधिकरण कार्यालय में आत्मदाह किया जाएगा।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय प्रभारी सुशील वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलचन्द शर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक मोहित, हिन्दूयादी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम धर्मेन्द्र पुण्डीर, विशाल शर्मा, मेरठ महानगर अध्यक्ष हर्ष गुमा, जिलाध्यक्ष धर्माचार्य प्रकोष्ठ मृदुल शास्त्री, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद दीपक हिन्दू, विरेन्द्र सहारनपुर, बण्टी सिंह युधा अध्यक्ष सहारनपुर, देवेन्द्र शर्मा, गोहित शर्मा, सचिन, उमेश कुमार, भुपेन्द्र मीणा, बलराम यादव, सन्दीप बादध, देवेन्द्र मास्टरजी, अमित गुप्ता, स्वी चौधरी, गधु देवी आदि उपस्थित रहे।

