Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने...

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने खाली कराया पूरा परिसर

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कचहरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात व्यक्ति ने ज्यूडिशियली ऑफिस के मेल पर मेल भेजकर अदालत परिसर में बम होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और बिना देर किए पूरे परिसर को खाली करा लिया गया।

 

मेरठ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं

Video News | Meerut News

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को सुरक्षा के घेरे में लेकर कचहरी में 2:00 बजे तक किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। वही मेल में भेजे गए बम फटने का समय 1:13 था। इसी को लेकर 2:00 बजे तक पूर्ण रूप से कचहरी परिसर में एंट्री को बंद किया गया है और पुलिस व बमनिरोधक विभाग के कर्मचारी कचहरी परिसर में जगह-जगह चेकिंग कर रहे हैं।

 

मेरठ कचहरी को बम की धमकी

 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कचहरी के सभी गेट बंद कर दिए गए और किसी भी व्यक्ति के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, जबकि बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी।

 

 

अधिकारियों का कहना है कि धमकी को हल्के में नहीं लिया गया और हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। कचहरी में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया।

 

 

इस अचानक हुई कार्रवाई के कारण अदालतों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस अब कॉल करने वाले की तलाश में जुटी है और तकनीकी मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सहयोग बनाए रखें। घटना के बाद से कचहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts